google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

CG में भी मतदान की तारीख बदलने की मांग...

Oct 14, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर- छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के लिए निर्वाचन आयोग ने चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों में संपन्न कराया जाएगा। पहले चरण के लिए 7 नवंबर को सीटों पर मतदान किया जाएगा और दूसरे चरण में बचे हुए 70 सीटों पर वोटिंग होगी। लेकिन अब प्रदेश में मतदान की तारीख में बदलाव करने की मांग की जा रही है। बता दें कि इससे पहले निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की चुनाव की तारीखों में बदलाव किया था।


दरसअल प्रदेश में एक तरफ लोकतंत्र का महापर्व है, तो दूसरी तरफ आस्था का महापर्व छठ की भी शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है। छठ पर्व में दूसरे चरण के मतदान की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।


ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन सूर्य उपासना का महापर्व छठ की भी शुरुआत हो रही है। इस कारण छत्तीसगढ़ में छठ आयोजन समिति ने मतदान करने महिलाओं के नहीं निकलने को लेकर संशय जताते हुए चुनाव आयोग से तारीख बदलने की मांग की है, ताकि दोनों महापर्व शांति से संपन्न हो सके। यदि व्रती महिलाएं वोटिंग के लिए नहीं निकल पाएंगी तो मतदान प्रतिशत में फर्क पड़ सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html