google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अनुपूरक बजट को लेकर झीरम मामले पर सीबीआई जांच की उठी मांग...

Dec 21, 2023
1 min read







































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

रायपुर- शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन अनुपूरक बजट को लेकर पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने झीरम मामले पर सीबीआई जांच की उठी मांग को लेकर कहा, हमने झीरम घटना पर एसआईटी गठन किया. एनआईएन ने इसे चैलेंज किया. हाईकोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच से मना किया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने लोकल पुलिस को जांच के लिए अनुमति दी. तब तक सरकार बदल गई. अजय चंद्राकर ने सीबीआई जांच की मांग की, मैं स्वागत करता हूं. हम इसके पक्ष में है. बिरनपुर घटना की भी सीबीआई जांच कर सकते हैं, उनकी सरकार है |


पटेल ने भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, महतारी वंदन योजना उनकी महत्वाकांक्षी योजना है. सरकार बनाने में इस योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. सरकार बनते ही सभी विवाहित महिलाओं को देने का वादा किया था, उनका धोखा सामने आ गया है |


उमेश पटेल ने कहा, बजट में 1200 करोड़ का प्रावधान रखा है. एक करोड़ विवाहित महिलाएं छत्तीसगढ़ में है और यह सिर्फ 30 लाख को इसका लाभ देंगे. 70 लाख महिलाओं को धोखा दे रहे हैं. यह सरकार भगवा नहीं ठगवा सरकार है. ठगवा सरकार अपना असली रंग दिखाना शुरू कर चुकी है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html