google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गर्भवती महिलाओं की मांग, 22 जनवरी को ही डिलीवरी डेट...पढ़ें पूरी खबर

Jan 15, 2024
2 min read






































नैनीताल: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देशभर के लोगों में भारी उत्साह है। लोग भी इस पल को यादगार बनाना चाहते हैं। जिन परिवारों में महिलाएं गर्भवती हैं और उनका प्रसव होने वाला है वह 22 जनवरी को ही डिलीवरी कराना चाह रहे हैं। इसके लिए वे प्रोग्राम डिलीवरी का सहारा ले रहीं हैं। उत्तराखंड के नैनीताल के ऐसा करने के लिए अब तक छह परिवार जिला अस्पताल के डॉक्टरों से अनुरोध कर चुके हैं। लोगों का यह भी कहना है कि बेटा हुआ तो राम और बेटी हुई तो सीता ही नाम रखेंगे। नया कारोबार शुरू करने के लिए भी लोग 22 जनवरी की तिथि तय कर रहे हैं।


अयोध्या में स्थापित मंदिर में 22 जनवरी को राम लला विराजमान होंगे। देशभर में लोगों को उस क्षण का बेसब्री से इंतजार है। आयोजन को भव्य बनाने की देशभर में तैयारियां चल रही हैं। लोगों से दीपोत्सव मनाने की अपील की जा रही है। इसका असर नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है।


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार यहां प्रत्येक माह 80 से 90 गर्भवती महिलाएं शिशुओं को जन्म देती हैं। अस्पताल की ओर से 12 से ज्यादा महिलाओं को 20 से 25 जनवरी के बीच की प्रसव तिथि दी गई है। इनमें से करीब छह परिवार चाहते हैं कि उनके घर बच्चे का जन्म 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन हो।


भवाली निवासी मोहित कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से उनकी पत्नी के प्रसव को लेकर 26 जनवरी की तिथि दी गई थी। लेकिन उन्हें 22 जनवरी को डिलीवरी होने की उम्मीद थी। इससे पूर्व ही उनके घर कन्या ने जन्म ले लिया। इस ऐतिहासिक माह के भीतर जन्म लेने पर उसका बर्थडे वह आने वाले हर साल 22 जनवरी को ही मनाएंगे।


जिला अस्पताल में मल्लीताल निवासी एक दंपति ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों से 22 जनवरी को प्रसव कराने की मांग की है। यदि बेटा हुआ तो उसका नाम राम रखेंगे और बेटी हुई तो उसे सीता बुलाएंगे। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं बल्कि विश्व के लिए ऐतिहासिक दिन बनने जा रहे 22 जनवरी को यदि उनके घर नया मेहमान आता है, तो इससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं हो सकती।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html