कोटा विधासभा में निष्पक्ष चुनाव कराने रिटर्निंग ऑफिसर व SDM अमित सिन्हा को हटाने की मांग - JCCJ....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
JCCJ प्रत्याशी डॉ रेणु जोगी के साथ पक्षपात व्यवहार करने का SDM सिन्हा पर आरोप
जनता कांग्रेसियों ने सौंपा निर्वाचन आयोग को ज्ञापन

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 4 नवंबर 2023। कोटा विधानसभा की प्रत्याशी डॉ रेणु जोगी के साथ लगातार पक्षपातपूर्ण व्यवहार के चलते आज जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेताओं ने रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे और संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश क्षीरसागर से भेंटकर कोटा विधानसभा रिटर्निंग अफसर और SDM अमित सिन्हा को हटाने की मांग की है। इस दौरान पार्टी के महामंत्री महेश देवांगन ने कहा कोटा विधायक डॉ. रेणू जोगी जो कि विधानसभा चुनाव 2023 में कोटा से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से प्रत्याशी भी हैं उनके साथ लगातार पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को नामांकन दाखिल करते समय सिन्हा द्वारा डॉ. जोगी को लगभग 2 घंटे तक दुर्भावना पूर्वक परेशान करने की नियत से बैठाए रखा गया था जबकि इस दौरान अन्य निर्दलीय प्रत्याशी तक अपना नामांकन दाखिल कर जाते रहे थे। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा SDM सिन्हा द्वारा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) द्वारा चुनाव प्रचार के लिए आयोजित की जाने वाली सभा, प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के आगमन के लिए हेलीकॉप्टर की अनुमति आदि देने में भी अडंगे अटकाए जा रहे हैं। चुनाव संबंधी अन्य अनुमतियों के लिए भी परेशान किया जा रहा है। SDM सिन्हा की कोटा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी से निकटता है। लगभग एक माह पूर्व उनकी गौरेला के नायाब तहसीलदार से कोटा के SDM के रूप में पदोन्नति हुई। गौरेला में भी उनकी कांग्रेस पार्टी के लोगों से निकटता रही है। यहाँ इस बात का उल्लेख करना आवश्यक है कि डॉ. जोगी 4 बार की विधायक हैं और प्रदेश की सबसे वरिष्ठ महिला विधायक हैं और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे की राष्ट्रीय अध्यक्ष है फिर भी SDM अमित सिन्हा के द्वारा जानबूझकर उनके साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार जारी रखे हुए है।जिला अध्यक्ष संदीप यदु ने कहा SDM अमित सिन्हा की कार्यशैली से यह स्पष्ठ है कि उनके नेतृत्व में कोटा विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव करवाया जाना संभव नहीं है इसलिए अमित सिन्हा को तत्काल प्रभाव से SDM के पद से हटाया जाए।
आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से महामंत्री महेश देवांगन, मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक, मनसू निहाल, सनी तीवारी आदि उपस्थित थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments