google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली की हवा आज भी जहरीली एक्यूआई 448 उपराज्यपाल बोले-घर के अंदर ही रहें.....

Nov 5, 2023
1 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी हुई है, जिसके कारण सरकार को आपातकालीन प्रतिक्रिया देनी पड़ी है। उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने वायु प्रदूषण संकट पर एक आपात बैठक बुलाई और उत्सर्जन को नियंत्रित करने के प्रयासों को तेज करने को कहा। वहीं उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्लीवालों को ज्यादा से ज्यादा घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में है। आनंद विहार इलाके में एक्यूआई 448, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 421, द्वारका सेक्टर-8 में एक्यूआई 435 और आईजीआई एयरपोर्ट (टी3) के आसपास एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है।


एक बयान में उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने जनता से जहां तक संभव हो घर के अंदर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और यदि आवश्यक हो, तो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया है, ताकि कम मात्रा में यातायात सुनिश्चित किया जा सके और उत्सर्जन और धूल प्रदूषण को कम किया जा सके। वीके सक्सेना ने दिल्ली-एनसीआर में में डबल शिफ्ट में पानी के छिड़काव और एंटी-स्मॉग गन का उपयोग करने का भी निर्देश दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html