google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली-पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा.......

Aug 20, 2023
3 min read

























































  • दिल्ली-पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का छत्तीसगढ़ दौरा

  • दोनों मुख्यमंत्रियों ने 'आप' पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

  • कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी हुए शामिल

  • छत्तीसगढ़वासियों के लिए अरविंद केजरीवाल ने जारी की गारंटी कार्ड

  • छत्तीसगढ़वासियों को केजरीवाल ने दी 9 गारंटियों की सौगात, अगले दौरे में किसानों के लिए बड़ी गारंटी की होगी घोषणा

  • भारतीय राजनीतिक इतिहास में केवल 'आप' ही देती है जनता को 'गारंटी'- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री, दिल्ली

  • 'आप' देती है शिक्षा, चिकित्सा और बिजली की 'गारंटी'- भगवंत मान, मुख्यमंत्री, पंजाब

  • निशुल्क बिजली की गारंटी से ही सबसे ज्यादा बीजेपी को लगती है करंट'- डॉ. संदीप पाठक, राज्यसभा सांसद

  • 300 यूनिट बिजली फ्री, 10 साल से अधिक उम्र को 1 हजार रुपये प्रतिमाह शैक्षिक भत्ता और बेरोजगारों के लिए 3 हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता -अरविंद केजरीवाल |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह के कलम से:-

रायपुर, 19 अगस्त 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में आज 19 अगस्त को रायपुर में आयोजित 'आप' टाउनहॉल सम्मेलन में दिल्ली-पंजाब के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक शामिल हुए। इस दौरान रायपुर स्थित जैन मानस हाल में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़वासियों के लिए 10 गारंटियों से सुसज्जित गारंटी कार्ड भी जारी किया।

सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब-दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां झूठी घोषणा पत्र बनाती हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में केवल 'आप' ही जनता को उनके हक और अधिकार की 'गारंटी' देती है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाबवासियों को मिल रही सुविधाओं को गिनाते हुए अपनी बातों को प्रमाणित भी किया।

वहीं, गारंटी कार्ड जारी करते हुए दिल्ली के सीएम एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सर कटा देंगे, मर जायेंगे, मिट जायेंगे पर गारंटी कार्ड को पहले महीने से लागू करेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को दी गई 10 गारंटियां निम्नांकित हैं-

1. युवाओं को रोजगार की गारंटी

हर बेरोजगार को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।

जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक हर बेरोजगार को ₹3000 महीना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।

लगभग 10 लाख बेरोज़गारों को सरकारी नौकरी में भर्ती किए जाएंगे।

नौकरियों में भर्ती में सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म कर पारदर्शिता लाई जाएगी आम जनता को नौकरी के अवसर दिए जाएंगे |

2. 300 यूनिट मुफ्त बिजली की गारंटी

दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सभी गांव और शहरों में बिना कट लगे 24 घंटे बिजली दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर सारे पुराने बकाया घरेलू बिल माफ किए जाएंगे।


3. महिलाओं के लिए गारंटी

18 वर्ष से अधिक आयु की सभी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए स्त्री सम्मान राशि दी जाएगी।

4. शिक्षा की गारंटी

छत्तीसगढ़ के हर बच्चे को अच्छी और फ्री शिक्षा दी जाएगी। दिल्ली की तरह सभी सरकारी स्कूलों को शानदार बनाया जाएगा।

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी प्राइवेट स्कूलों को नाजायज फीस नहीं बढ़ने देंगे।

सभी कच्चे शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। शिक्षकों के सभी खाली पद भरे जाएंगे।

शिक्षकों को शिक्षण के अलावा और कोई भी अन्य कार्य नहीं दिया जाएगा।

5. स्वास्थ्य की गारंटी

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ के हर नागरिक के लिए मुफ्त और अच्छे इलाज का इंतजाम।

दिल्ली की तरह सभी दवाइयां, टेस्ट और ऑपरेशन मुफ्त किए जाएंगे।

दिल्ली की तरह हर गांव में और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा।

छत्तीसगढ़ के सभी मौजूदा सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाया जाएगा और नई सरकारी अस्पताल खोले जाएंगे।

सभी रोड एक्सीडेंट मरीजों को पूरे छत्तीसगढ़ में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी।


6. तीर्थ यात्रा गारंटी

दिल्ली की तरह दास के सभी बुजुर्गों को उनके पसंद के किसी भी पवित्र तीर्थ स्थान की मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी।

वहां आना-जाना, रहना-खाना सब मुफ्त होगा।

7. भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी

दिल्ली की तरह छत्तीसगढ़ में भी भ्रष्टाचार को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

किसी भी सरकारी दफ्तर में काम करवाने के लिए आपको वहां नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली की तरह एक फोन नंबर जारी करेंगे आप उस फोन पर कॉल करके काम बताओ कोई सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर काम करके जाएगा आपको किसी को रिश्वत देने की जरूरत नहीं होगी।


8. शहीद सम्मान राशि की गारंटी

भारतीय सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान अगर सेवा के दौरान शहीद होता है तो उनके परिवार को 1 करोड़ रूपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

9. कर्मचारी वर्ग के लिये गारंटी

सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट,ठेका व अनियमित कर्मचारियों को नियमित करेंगे।

संविदा व ठेका प्रथा बंद करेंगे।


गौरतलब है कि किसानों के लिए 'आप' द्वारा बनाई गई 10वीं गारंटी की घोषणा केजरीवाल अपने अगले छत्तीसगढ़ दौरे पर करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने किसानों के लिए कुछ बड़ा सोचा है।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html