google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली पुलिस सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों का करेगी इलाज.....

Aug 17, 2023
1 min read






























































सड़कों पर घायल हुए लोगों का उपचार अब दिल्ली पुलिस के जवान भी करेंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल्ली पुलिस के 300 कर्मियों को चिकित्सीय सुविधा में ट्रेंड किया है। यह पुलिसकर्मी दुर्घटनास्थल पर पीड़ित के मर्ज को पहचान कर प्राथमिक उपचार देंगे। ऐसा करने से पीड़ित की जान बचाई जा सकेगी।


दिल्ली में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है। इनमें से कई मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें बचाया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो सड़क दुर्घटनाओं में अक्सर पीड़ित को सिर में चोट, हार्ट अटैक, गर्दन और रीड की हड्डी में फैक्चर व अन्य दिक्कत आती है। ऐसे में दुर्घटनाओं में पीड़ितों को समय पर अस्पताल पहुंचने से ज्यादा पहले कुछ मिनटों में प्राथमिक उपचार की जरूरत होती है।


ऐसी दुर्घटनाओं में स्वास्थ्य कर्मी से पहले पुलिसकर्मी पहुंचते हैं, जो इनकी जान बचाने में आम भूमिका निभा सकते हैं। इसे देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग ने 30 पुलिसकर्मियों को बेसिक लाइफ सपोर्ट की जानकारी दी। इस बारे में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने बताया कि दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को कैसे उठाना है, गर्दन के पास लगी चोट पर क्या करना है, मरीज को दिल का दौरा पड़ा है, ब्रेन में कोई क्लॉट बना है, इसकी पहचान कैसे करनी है, इसकी जानकारी दी गई है। साथ ही उन्हें अन्य जानकारियां भी दी हैं। उन्होंने कहा कि घटना स्थल पर पहले पुलिस पहुंचती है, यदि वह मरीज को प्राथमिक उपचार या स्थिर कर पाते हैं तो कई मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html