सुरक्षा के लिए नए ड्रेस में नजर आएगी दिल्ली पुलिस-G20 शिखर सम्मेलन.......

9 और 10 सितंबर को जी20 शिखऱ (G20) सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा | इसमें भारत समेत दुनिया के 20 बड़े देश हिस्सा लेंगे जिसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और साथ ही उस दौरान दिल्ली में यातायात (Traffic Advisory) लेकर एडवाइजरी जारी की गई है | उधर, स्पेशल सीपी मधुप तिवारी (Madhup Tiwari) ने कहा, ''जी20 शिखऱ सम्मेलन को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं |''
दिल्ली पुलिस की प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन के स्पेशल सीपी मधुप तिवारी ने कहा, ''जी-20 समिट को लेकर दिल्ली पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं | एयरपोर्ट की सुरक्षा, कारकेड मैनेजमेंट, ठहरने की जगह पर सुरक्षा, आयोजन स्थल की सुरक्षा के अलावा आतंकवाद विरोधी उपाय, इन सब को ध्यान में रखते हुए बहुत ही व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है | ये भी ध्यान रखा जा रहा है कि दिल्ली के आम नागरिकों को असुविधा न हो |''






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments