खालिस्तानी आतंकी के लिए काम कर रहे 2 शूटर्स को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली- खालिस्तानी आतंकी अर्शदीप उर्फ अर्श डाला के 2 शूटर्स को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अरेस्ट कर लिया है. गिरफ्तारी की कार्रवाई पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर के बाद हुई है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पंजाब के एक केस में पेरोल जंप करने के बाद फरार चल रहे थे. इस दौरान दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हो गया. एनकाउंटर के दौरान एक शूटर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों पंजाबी सिंगर पर हमला करने की प्लानिंग कर रहे थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments