"शिवलिंग" के अपमान का लगा दिल्ली के उपराज्यपाल पर आरोप.......

दिल्ली में जी20 के सौंदर्यीकरण के लिये लगाये गये शिवलिंग जैसी आकृति के फाउंटेन को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार (1 सितंबर) को इस मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी के विधायकों का डेलिगेशन पुलिस मुख्यालय पहुंचा | विधायकों के डेलिगेश ने दिल्ली के स्पेशल पुलिस कमिश्नर से शिवलिंग के कथित अपमान को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है | आप विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर शिवलिंग का फव्वारा बनाकर बीजेपी ने हिंदुओं की आस्था को आहत किया है, जब लोगों ने शिवलिंग को वहां से हटाने और उस पर डाला जा रहा सीवर का पानी बंद करने की मांग की तो एलजी विनय कुमार सक्सेना ने हिंदुओं का मजाक उड़ाया |
विधायक दुर्गेश पाठक ने दावा करते हुए कहा कि, 'एलजी ने कहा कि आपके लिए वह शिवलिंग होगा, लेकिन हमारे लिए वह सिर्फ एक पत्थर है | उन्होंने कहा कि, हमने दिल्ली पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही एलजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments