google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड मांगा, विधायक गोपाल कांडा पड़ सकते हैं मु‎श्किल में....

Oct 20, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गीतिका सुसाइड केस में बरी हो चुके हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और सिरसा से विधायक गोपाल कांडा की मुश्किलें में पड़ सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने एयर होस्टेस गोतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित मामले में ट्रायल कोर्ट से रिकॉर्ड मंगाया है। अनुराधा शर्मा ने अगस्त 2012 में आत्महत्या कर ली थी, जबकि उनकी बेटी एयर होस्टेस गितिका शर्मा ने मां से 6 माह पहले आत्महत्या की थी।

कोर्ट ने यह आदेश अतिरिक्त लोक अभियोजक अमित साहनी के ज‎रिए राज्य द्वारा दायर एक आवेदन पर पारित किया गया था। राज्य ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के फैसले को चुनौती दी थी, जिसने गोपाल और उनकी सहयोगी अरुणा चड्डा को समन करने वाले मजिस्ट्रेट कोर्ट का आदेश रद्द कर दिया था। पुलिस ने मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी, जिसे मजिस्ट्रेट अदालत ने खारिज कर दिया और धारा 306 और धारा 34 का संज्ञान लिया और आरोपियों को तलब किया। इससे पहले मामला अगस्त 2023 में न्यायाधीश छप शर्मा के समक्ष आया था।न्यायाधीश ने मामले को 30 अक्टूबर 2023 को सुनवाई के लिए पोस्ट किया था। अतिरिक्त लोक अभियोजक अमित साहनी ने ट्रायल कोर्ट रिकॉर्ड को तलब करने के लिए राज्य की ओर से एक आवेदन दायर किया। न्यायाधीश साहनी ने तर्क दिया कि याचिका के फैसले के लिए ट्रायल कोर्ट रिकॉर्ड आवश्यक है।


न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने 12 अक्टूबर, 2023 को राज्य की ओर से आवेदन स्वीकार कर लिया और निर्देश दिया कि डिजिटल रूप में ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को 31 अक्टूबर के लिए पहले से तय तारीख के लिए तलब किया जाए। एयर होस्टेस गीतिका शर्मा के आत्महत्या करने के बाद फरवरी 2013 में अनुराधा शर्मा का शव उनके अशोक विहार स्थित आवास के उसी कमरे में उसी पंखे से लटा ‎मिला था, ‎जिसमें उनकी बेटी गीतिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। सरकारी कर्मचारी अनुराधा शर्मा के पास से मिले सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और उनकी करीबी अरुणा चड्डा पर उन्हें और उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। इसी साल 25 जुलाई को दिल्ली की एक कोर्ट ने एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में गोपाल गोयल कांडा और एक अन्य को बरी करते हुए कहा था कि मृतक गीतिका शर्मा द्वारा अन्य कारणों से आत्महत्या करने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html