दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश कराने की तैयारी में...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिल्ली-NCR- में लगातार धुंध छाई हुई है. सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद हवा की गुणवत्ता में जरा भी सुधार नहीं हो रहा है. प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक बना हुआ है, लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं |
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद अब दिल्ली सरकार आर्टिफिशियल बारिश कराने की तैयारी में है. दिल्ली सरकार के मुताबिक, 20 नवंबर के आसपास क्लाउड सीडिंग के माध्यम से कृत्रिम बारिश का प्रयास किया जाएगा. हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब भारत में इस तरह से कृतिम बारिश हो रही है. देश में ऐसे प्रयास पहले भी होते रहे हैं |
कित्रिम बारिश भारत के लिए कोई नई बात नहीं है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मेट्रोलॉजी के मुताबिक, भारत में सबसे पहले कृतिम बारिश की कोशिश 1951 में टाटा फर्म द्वारा पश्चिमी घाट पर जमीन आधारित सिल्वर आयोडाइड जनरेटर का इस्तेमाल करके किया गया था |
इसके बाद भारत में कर्नाटक (2003, 04, 2019), आंध्र प्रदेश (2008), महाराष्ट्र (2004), तमिलनाडु (1983, 1993, 94) में कृतिम बारिश का प्रयास किया जा चुका है. हालांकि, इन राज्यों में सूखे से निपटने के लिए कृतिम बारिश कराई गई थी. पिछले साल तक, IMD के पास सीडिंग की लगभग 30 सफल घटनाओं का रिकॉर्ड है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments