लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी दिल्ली कांग्रेस...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
प्रदेश कांग्रेस ने दिल्ली में भाजपा के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में घोषणा की, कि ‘जवाब दो-हिसाब दो अभियान’ के अंतर्गत राजधानी के सभी सातों संसदीय क्षेत्रों में भाजपा के सांसदों व चुने हुए प्रतिनिधियों से उनसे जवाब मांगा जाऐगा और उनके काम का हिसाब मांगा जाएगा। लवली ने कहा कि अभियान के प्रथम चरण में सातों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ‘‘प्रतिज्ञा रैली’’ आयोजित करेगी, जिसकी शुरुआत उत्तर पश्चिमी संसदीय क्षेत्र के बवाना से 15 अक्टूबर को पहले नवरात्र से की जाएगी।
लवली ने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सभी मोर्चों पर विफल हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में दोनों सरकारों की लड़ाई के चलते दिल्ली का चहुंमुखी विकास रुका है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सातों सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए न तो कोई काम किया न ही उनसे सीधा संवाद किया। पारदर्शिता की बात करने वाली भाजपा के सातों सांसदों ने यहां तक अपने सांसद निधि का ब्यौरा तक भी क्षेत्र की जनता को नही दिया है। आम जनता सांसदों को ढूंढ रही है।
लवली ने यह भी कहा कि अभियान में कांग्रेस वहां के विधायकों और पार्षदो की भूमिका पर भी सवाल उठाएगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली कांग्रेस इस अभियान को न केवल जारी रखेगी बल्कि इसके द्वितीय चरण में सभी जिलों व तीसरे चरण में दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में बडे पैमाने पर चलाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वो सड़कों पर उतर कर आक्रामक रुप से भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें। प्रेस वार्ता में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, राजकुमार चौहान, मंगतराम सिंघल, डा नरेंद्र नाथ, प्रो किरण वालिया, पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, रमाकांत गोस्वामी और वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार कोचर भी मौजूद थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments