google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रक्षा मंत्री की भारतीय सेना को सलाह.....

Oct 20, 2023
2 min read












































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को आगाह करते कहा है ‎कि हमें अप्रत्या‎शित ‎स्थिति से ‎निपटने के ‎लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा ‎कि पूरी दुनिया में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है, इसको देखते हुए सेना से किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने और उसके अनुरूप रणनीति बनाने तथा तैयारी करने को कहा है। रक्षा मंत्री सिंह ने सेना के शीर्ष कमांडरों के पांच दिन के सम्मेलन के तीसरे दिन बुधवार को यहां अपने संबोधन में विश्व में मौजूदा जटिल तथा अनिश्चित स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा।

उन्होंने कहा ‎कि हाइब्रिड युद्ध सहित गैर परंपरागत युद्ध, भविष्य के पारंपरिक युद्धों का हिस्सा होगा और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हो रहे संघर्षों में भी यह स्पष्ट है। इसके लिए आवश्यक है कि सशस्त्र बलों को रणनीति बनाते और योजना बनाते समय इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए। हमें अतीत में घटी और मौजूदा वैश्विक घटनाओं से सीखते रहना चाहिए। अप्रत्याशित की अपेक्षा करें और उसके अनुसार योजना बनाएं, रणनीति बनाएं तथा तैयारी करें। उत्तरी सीमाओं की स्थिति का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सेना पर पूरा भरोसा व्यक्त किया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी स्तरों पर चल रही बातचीत जारी रहेगी।


रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बल के कर्मियों के कठिन परिस्थितियों में काम करने से पश्चिमी और उत्तरी दोनों सीमाओं पर सड़क संपर्क में सुधार हुआ है। सिंह ने पश्चिमी सीमाओं की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्वी द्वारा छद्म युद्ध जारी रहने के बावजूद सेना सीमा पार आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा ‎कि मैं जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खतरे से निपटने में केन्द्रीय पुलिस बलों तथा राज्य पुलिस और सेना के बीच उत्कृष्ट तालमेल की सराहना करता हूं। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में समन्वित अभियान क्षेत्र में स्थिरता और शांति बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सेना की उच्च स्तर की तैयारियों के लिए सराहना की। इस दौरान रक्षा मंत्री ने मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html