रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश के पहले ऑल-गर्ल्स सैनिक स्कूल का किया उद्घाटन...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृन्दावन में देश के पहले ऑल-गर्ल्स सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया और इसे "महिला सशक्तिकरण के इतिहास में एक स्वर्णिम क्षण" बताया. यह संस्थान उन महिला छात्रों के लिए प्रकाश की किरण बनेगा जो मातृभूमि की सेवा के लिए सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा रखती हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस संविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल की स्थापना राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में गैर सरकारी संगठनों/निजी/राज्य सरकारी स्कूलों के साथ साझेदारी मोड में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने की पहल के तहत की गई है. इसमें लगभग 870 छात्राएं शिक्षा पा सकेंगी. 100 स्कूलों में से 42 पहले ही खुल चुके हैं.






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments