google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रामनवमी पर रिलीज होगा ‘दीप म्यूजिक’ का नया हिंदी एल्बम ‘महिमा तोर अनंत रामा’, सुपरस्टार पवन गांधी आएंगे नजर...

14 hours ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जांजगीर-चाम्पा: इस पावन नवरात्र और आगामी रामनवमी के अवसर पर संगीत प्रेमियों के लिए एक खास सौगात आ रही है। ‘दीप म्यूजिक’ बैनर तले एक नया हिंदी भक्ति एल्बम ‘महिमा तोर अनंत रामा’ रिलीज होने जा रहा है, जिसकी तैयारियां इन दिनों जोर-शोर से चल रही हैं। इस अंचल के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया यह गीत हिंदी भाषा पर आधारित है।


जाने-माने कलाकार आएंगे नजर -

इस एल्बम में मुख्य भूमिका में जाने-माने मल्टी-स्टार अभिनेता पवन गांधी नजर आएंगे, जो इससे पहले ‘काहे के चिंता है काका जिंदा है’ और ‘ईश्वर सत्य है दंगल द बिरनपुर’ जैसी चर्चित फिल्मों में अपनी कला का जलवा बिखेर चुके हैं। एल्बम के निर्माता और निर्देशक हेमलाल चतुर्वेदी हैं, जबकि इसके गीत और प्लेबैक सिंगिंग का जिम्मा भी उन्होंने ही संभाला है। इसके अलावा, संगीत सूरज महानंद ने दिया है।

रायपुर के आसपास हुई है शूटिंग -

निर्माता हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि इस एल्बम की शूटिंग रायपुर के आसपास के खूबसूरत लोकेशन पर की गई है। वाई आर फिल्म डिवीजन के सहयोग से बनने वाले इस प्रोजेक्ट को रामनवमी के दिन ‘दीप म्यूजिक’ के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया जाएगा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html