दीपक बैज बोले- कल आएगी पहली लिस्ट, 100 लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ विधानसभा में कांग्रेस का संकल्प शिविर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए| संकल्प शिविर में PCC अध्यक्ष दीपक बैज, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडियां एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी शामिल हुए|
अपने उद्बोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में 75 सीटों पर कांग्रेस जीत हासिल करेगी और एक इतिहास रचेगी | उन्होंने यह भी कहा कि धान का मूल्य 3000 रुपए से कम नहीं होगा |
भानुप्रतापपुर में विधायक सावित्री मंडावी एवं अंतागढ़ में विधायक अनूप नाग ने सभी नेताओं का स्वागत किया |
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने संकल्प दिलाया | संकल्प शिविर में भानुप्रतापपुर में 100 लोगों ने कांग्रेस प्रवेश भी किया| सूची जारी होने के सवाल पर PCC अध्यक्ष बैज ने कहा कि सूची कल जारी कर दी जाएग |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments