google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कांग्रेस-भाजपा में सच और झूठ को लेकर बहस....

Oct 6, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़

रायपुर । कांग्रेस-भाजपा में सच और झूठ को लेकर जुबानी जंग के साथ वार पर पलटवार तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा नगरनार संयंत्र की निजीकरण की पक्षधर है। इसलिए बस्तर की जनता की भावनाओं के विपरीत बयानबाजी कर निजीकरण को सही ठहराने की कोशिश कर रही है।


लेकिन नगरनार संयंत्र की निजीकरण के विरोध में किसान, आदिवासी, युवा व्यापारी, महिलाओं ने बस्तर को स्वस्फूर्त बंद कर मोदी सरकार की निजीकरण का विरोध किया है। प्रधानमंत्री मोदी बस्तर आए, लेकिन नगरनार संयंत्र की निजीकरण पर स्पष्ट जवाब नहीं दिए, बल्कि हमेशा की तरह झूठ बोलकर गोलमोल जवाब देकर निजीकरण का बचाव करते रहे है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बस्तर दौरे के बाद कांग्रेस यह कहकर भाजपा को घेर रही है कि प्रधानमंत्री एक बार फिर झूठ बोलकर चले गए। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है कि कांग्रेसी पहले अपनी गिरेबान को झांके।


भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रधानमंत्री मोदी पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पहले अपने गिरेबान में झांकें। सच यह है कि पूरी कांग्रेस पार्टी झूठ की बुनियाद पर खड़ी है।


कांग्रेसी झूठ और भ्रम फैलाने में माहिर हैं। कांग्रेस हर बार झूठ बोल कर सत्ता में आती है और जनता के साथ धोखाधड़ी करती है। करप्शन और कमीशन का खुला खेल खेलती है। दूसरी ओर भाजपा जो कहती है वह पूरा करके दिखाती है। प्रधानमंत्री मोदी जब संसद या खुले मंच पर सवाल करते हैं तो कांग्रेसी निरुत्तर होकर जवाब नहीं दे पाते हैं।


कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बीते कुछ महीनों में चार बार छत्तीसगढ़ आए हैं और चार बड़े झूठ बोले जिसे प्रदेश की जनता ने पकड़ लिया, प्रधानमंत्री के झूठ पकड़ाने के बाद भाजपा तिलमिला रही है।


प्रधानमंत्री ने सबसे पहले राज्य सरकार द्वारा की जा रही धान को केंद्र द्वारा खरीदना बताकर झूठ बोले। फिर जी-20 कार्यक्रम सम्पन्न होना बताकर झूठ फैलाई। पूर्व से चली आ रही परियोजनाएं और शुरू हो चुकी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके सौगात देने का भ्रम फैलाई, अभी बस्तर में नगरनार संयंत्र के निजीकरण के विषय में गोल-गोल जवाब देकर बस्तर की जनता को धोखा दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html