google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चंद सेकंड की दूरी पर थी मौत, देवदूत ने महिला को बचाया.....

Nov 30, 2023
2 min read































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली एक रेलवे कांस्टेबल की वजह से पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पर एक महिला की जान बच गई। महिला बुधवार सुबह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान फिसल कर गिर गई। यह घटना हावड़ा स्टेशन ओल्ड कॉम्प्लेक्स स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सुबह 10.50 बजे 40 साल की फातिमा खातून और उनके रिश्तेदार हावड़ा-तारकेश्वर लोकल की यात्रा करने वाले थे।


ट्रेन पर चढ़ने के लिए उन्हें दौड़ते हुए देखा जा सकता है। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 से छूटने वाली थी कि दोनों दौड़ने लगते हैं और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते हैं। सीसीटीवी फुटेज में फातिमा कुछ देर के लिए ट्रेन के दरवाजे से लटकी हुई नजर आ रही है। ट्रेन के अंदर जाने की जल्दी में उसके रिश्तेदार ने उसे ट्रेन के दरवाजे पर धक्का दे दिया। अचानक धक्का लगने से उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह फिसलकर प्लेटफॉर्म पर गिर जाती है।


जैसे ही ट्रेन की गति बढ़ती है वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाती है। नीचे खड़े उसके रिश्तेदार उसे खींचने की कोशिश करते हैं। यह देखकर पास में तैनात रेलवे हेड कांस्टेबल एलके बाउरी दौड़े और तुरंत उसे बाहर खींचने लगे। कुछ ही सेकंड में पुलिसकर्मी उसका हाथ पकड़कर उसे तेज रफ्तार ट्रेन से दूर खींच लेता है। इससे महिला की जान बच जाती है। सीसीटीवी फुटेज में प्लेटफॉर्म पर कई यात्री फातिमा को बचाने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मी की मदद के लिए दौड़ते हुए भी दिख रहे हैं। पूर्वी रेलवे ने पुलिसकर्मी की सराहना की है। बयान के मुताबिक, “पूर्वी रेलवे के ऑन-ड्यूटी आरपीएफ हेड कांस्टेबल आरपीएफ/पोस्ट/हावड़ा नॉर्थ के एलके बाउरी के चमत्कारी कार्य से महिला यात्री की जान बचाई गई। वह प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच गिरने वाली थी।”

रेलवे ने यह भी कहा कि यात्री ने कांस्टेबल को उसकी मदद के लिए धन्यवाद दिया और उसे सुरक्षित रूप से उसके गंतव्य के लिए दूसरी ट्रेन में बैठा दिया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html