google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या 110 हुई...

Aug 18, 2023
1 min read

































































अमेरिकी राज्य हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने कहा कि माउई द्वीप में 8 अगस्त को जंगल में लगी विनाशकारी आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 110 हो गई है। मीडिया रिपोर्ट ने ग्रीन के हवाले से कहा, हर दिन हमारा दिल थोड़ा और टूट जाता है। हमें बताना पड़ता है कि हमारे कई प्रियजनों के खोने और मरने की पुष्टि हो गई है।गवर्नर ने कहा कि जले हुए क्षेत्र का लगभग 38 प्रतिशत खोजा जा चुका है, जबकि माउई में लगभग 2,200 संरचनाएं, जिनमें से 86 प्रतिशत आवासीय हैं, या तो पूरी तरह से नष्ट हो गई हैं या क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

माउई पुलिस प्रमुख जॉन पेलेटियर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सप्ताहांत तक खोजकर्ताओं ने 85 से 90 प्रतिशत क्षेत्र को कवर कर लिया होगा। जंगल की आग, जिसने माउई के ऐतिहासिक शहर लहाइना को नष्ट कर दिया, आधुनिक अमेरिकी इतिहास में सबसे घातक आग है। द्वीप के प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 2,000 परिवार बिना बिजली के हैं। व्हाइट हाउस ने बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और प्रथम महिला जिल बाइडेन 21 अगस्त को माउई का दौरा करने वाले हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html