जल विभाग के अधिकारी की मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जल संसाधन विभाग कोरबा के कार्यपालन अभियंता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, मौत से इलाके में हड़कंप मच गई है, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, वहीं घटनास्थल पर सीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं, मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए है, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है, यह मामला मानिकपुर चौकी का है |
मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत घंटाघर के समीप पावर हाइट्स के मून ब्लॉक के आवास क्रमांक 304 में सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता राजेश धवनकर निवास करते थे, उन्हें गुरुवार की देर शाम इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया, मामला संदिग्ध होने के कारण डॉक्टर ने तत्काल अस्पताल पुलिस को मेमो भेज दिया, जैसे ही सिंचाई विभाग के अफसर के मौत की खबर मिली तो पुलिस हरकत में आ गई, पूछताछ जारी है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments