google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पूर्व मंत्री का निधन, राजनीति गलियारों में शोक की लहर.....

Oct 2, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री प्रवीण अमानुल्लाह का 63 साल की उम्र में रविवार को देहांत हो गया है। प्रवीण अमानुल्लाह दिल्ली NCR में इलाजरत थीं। वह पूर्व किशनगंज सांसद व डिप्लोमेट सैयद शहाबुद्दीन की बेटी और आईएएस अफ़ज़ल अमानुल्लाह की पत्नी थीं। 2010 में वह बेगूसराय ज़िले के साहेबपुर कमाल विधानसभा सीट से जदयू टिकट पर विधायक बनी थीं। इस चुनाव में उन्होंने 46,391 वोट लाकर राजद के शनारायण यादव को 11,111 वोटों से हराया था। इसके बाद उन्हें नीतीश सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी बनाया गया था। हालांकि, 2014 लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने नीतीश कैबिनेट के साथ-साथ जदयू से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया था। आम आदमी पार्टी ने प्रवीण अमानुल्लाह को तत्कालीन भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिंहा के खिलाफ पटना साहिब से मैदान में उतारा था। इस चुनाव उन्हें मात्र 16,381 वोट (0.84%) हासिल हुए थे।


राज्य सरकार में समाज कल्याण मंत्री रहीं परवनी अमानुल्लाह का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। कुछ वर्षों से वह बीमार चल रहीं थी। परवीन अमानुल्लाह के पति अफजल अमानुल्लाह बिहार कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी थे। बिहार में वह गृह सचिव के पद पर भी काम चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वह दिल्ली में ही रह रहे थे। अमानुल्लाह के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में ही परवीन अमानुल्लाह की मिट्टी मंजिल होगी। वर्ष 1958 में उनका जन्म हुआ था। इसके बाद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में वह मंत्री बनायीं गयीं। लगभग चार वर्षों तक वह मंत्री रहीं। वर्ष 2014 में उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कार्य में संतोष के अभाव को कारण बताकर उन्होंने इस्तीफा दिया। इसके दो वर्षों बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गयीं। पटना साहिब से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, उनके पिता सैयद शहाबुद्दीन किशनगंज से एमपी थे।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html