असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है गायों की मौत - भगवानू .....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
गाय, गोठान और गोबर योजना कागजों तक सीमित- भगवानू
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 5 सितंबर 2023, नवा रायपुर के अंतर्गत आकस्मिक रूप से 20 गायों की मौत पर सवाल खड़ा करते हुए और सरकार को घेरते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा नवा रायपुर के ग्रामीणों का आरोप है कि विगत दिनों नवा रायपुर में कांग्रेस युवा सम्मेलन के बाद बचे खुचे खराब खाने के हजारों पैकेटों को फेंका गया जिसे खाने के बाद लगभग 20 गाय की मौत होने का मामला सामने आया है। इस तरह बेजुबान और बेकसूर गायों की मौत सरकार की असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है और सिस्टम की लापरवाही का बहुत बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा एक तरफ तो सरकार गाय और गोठान के नाम का ढिंढोरा पीटते नहीं थकती, गाय, गोठान और गोबर योजना के नाम पर वाहवाही लुटती है वहीं दूसरी तरफ गौ माताओं की ऐसी दयनीय स्थिति में मौत हो रही है। सरकार के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है , सरकार की गोठान योजना कागजों में दिखाई देती है और गौ माता सड़कों पर । नवा रायपुर में गायों की मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग सरकार से करते हुए भगवानू नायक ने कहा इस मामले में दोषी व्यक्ति, संस्था को बख्शा नहीं जाना चाहिए, ठोस कार्यवाही की जानी चाहिए अन्यथा जनता काग्रेस सड़क में उतरकर आंदोलन करेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments