google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

5 लड़कों की मौत, देखते ही देखते नहाते समय मौत के मुंह में समा गए.....

Oct 6, 2023
2 min read







































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रयागराज की गंगा में शुक्रवार की दोपहर बड़ी घटना हो गई। गंगा में नहाते समय एक दूसरे को बचाने के चक्कर में कई किशोर पानी में डूब गए। मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया। बचाव और राहत कार्य शुरू कराया गया। लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। सभी पांच शव बरामद हो गए। सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को किशोरों के परिवार वालों की हर संभव मदद का निर्देश दिया है। घटना शिवकुटी थाना क्षेत्र के मेंहदौरी गंगा कछार में हुई है। एक साथ पांच शवों को देखने के बाद कोहराम मच गया।


बताया जाता है कि शिवकुटी थाना क्षेत्र स्थित गंगा में स्नान के लिए शुक्रवार दोपहर पांच किशोर शनि (16) पुत्र नंदु निवासी बेली, प्रियांशु (15) निवासी बेली, मुलायम (16) पुत्र गिरधारी निवासी म्योराबाद, आकाश (16) निवासी बेली और हिमांशु (16) पुत्र राजेश सिंह निवासी म्योराबाद गंगा में नहाने पहुंचे थे।


नहाते समय एक किशोर डूबने लगा तो दूसरे ने बचाने की कोशिश की। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में पांचों डूबने लगे। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ कर पाते पांचों गंगा के गहरे पानी में गायब हो गए।


पांचों के पानी में गायब होते ही घाट के पास मौजूद अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी। पांच किशोरों के डूबने की खबर लगते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तत्काल गोताखोरों को पानी में उतारा और एसडीआरएफ को भी आने के लिए संदेश दे दिया गया।


गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद एक-एक कर पांचों शवों को बाहर निकाला। तब तक किशोरों के परिजन भी घाट पर पहुंच गए। पांच किशोरों का एक साथ शव देख कोहराम मच गया। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html