google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इस जिले में मिला मां-बेटे का शव......जानें पूरा मामला

Aug 12, 2023
1 min read
























































धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, मां-बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है, घर के कमरे में 10 साल के बेटे का शव मिला है, वहीं पास ही कुंए में मां की लाश मिली है, बेटे की हत्या कर मां का कुएं में कूदना प्रतीत होना बताया जा रहा है, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, नगरी पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है |

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह नगरी के वार्ड क्रमांक 15 में निरंजन साहू अपने परिवार के साथ रहता है, जो ड्राइवर है और पिछले कुछ दिनों से बाहर है, शनिवार की सुबह उसकी पत्नी लता बाई साहू का शव घर की बाड़ी के कुएं में मिला है, वहीं उसके 10 साल के बेटे हिमांशु उर्फ बंटी साहू का शव घर के कमरे में मिला है, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है |

माना जा रहा है कि महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दी है, वहीं बच्चे की मौत को हत्या से जोड़ा जा रहा है, घटना की सूचना के बाद नगरी पुलिस मौके पर पहुंची है, महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला गया | इस संबंध में एसडीओपी नगरी मयंक रणसिंह ने बताया कि नगरी के वार्ड क्रमांक 15 में 10 साल के मासूम और उसकी मां की लाश मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html