google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मुक्तिधाम के सामने रेलवे ट्रैक पर मिली एक युवक की लाश...

Dec 23, 2023
1 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

बिलासपुर - कोटा में मुक्तिधाम के सामने रेलवे ट्रैक युवक की लाश मिली है। लाश को सुबह लोगों ने देखा। लोगों ने देखा कि, एक व्यक्ति की लाश ट्रेक पर पड़ी हई है। लोगों ने ट्रेक पर लाश पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने इसके बारे में जीआरपी को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचकर जीआरपी ने शव का पंचनामा कर इसकी तलाशी ली।


तलाशी में मृतक की जेब से एक मोबाइल नंबर मिला जो उसक परिजनों का था। उस नंबर पर कॉल करके जीआरपी  ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। खबर मिलते ही मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पहचान कर ली।


परिजनों ने बताया कि, मृतक का नाम वीरेन्द्र कौशिक, पिता बाला राम कौशिक था। उसकी उम्र 36 वर्ष थी। वह गनियारी पौड़ी गांव का रहने वाला था। बताया गया कि, लम्बे समाय से वह किडनी की बीमारी से परेशान था। अनुमान लगाया गया कि, बीमारी से तंग आकर ही उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दी होगी। जीआरपी ने लाश का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html