कमरे में बेड के अंदर मिला महिला का शव,गले में चुन्नी बंधी, सिर पर चोट के निशान...

दिल्ली के खजूरी खास इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है | यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या करके बेड के अंदर लाश को छिपा दिया | फिर मौके से फरार हो गया | मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह आठ बजे खजूरी खास पुलिस स्टेशन पर किसी ने फोन करके सूचना दी कि उनकी पड़ोस में महिला का मर्डर हो गया है |
सूचना मिलते ही पुलिस बताए गए पते पर पहुंची. पता था पक्की खजूरी खास की गली नंबर-17B. पुलिस जब हाउस नंबर 201 पर पहुंची तो वहां 15 साल की लड़की मौजूद थी | उसने बताया कि दूसरे कमरा लॉक है. वहीं उसकी मां की लाश है | मकान मालिक के साथ मिलकर पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा |
अंदर देखा तो लाश कहीं नहीं थी | अच्छे से देखा तो बेड बॉक्स के अंदर 35 वर्षीय महिला की लाश मिली. उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी | सिर पर भारी भरकम चीज से हमले के निशान थे | 15 साल की लड़की ने बताया कि ये उसकी मां द्रौपदी है | बेटी ने बताया कि पिछले दिन यानि रविवार को उसके पापा सुनील का द्रौपदी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments