घर में मिला अधेड़ का शव, गले पर चोंट के निशान....

छत्तीसगढ़ प्रदेश के धमतरी से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है, हाल ही में इलाके में हुए मर्डर से लोगों में डर का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धमतरी के सिहावा थाना के ग्राम देवपुर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति शव घर में मिला है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी है ..वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच जुट कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
मृतक का नाम सालिक राम चतुर्वेदी बताया जा रहा है। मृतक के गर्दन में गहरे चोट के निशान मिले है, जिससे मृतक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर पर अकेले रहता था,और जैसे तैसे कर अपना गुजर बसर कर रहा था।
इधर मामले की सूचना मिलते ही नगरी एसडीओपी मयंक रणसिंह ,सिहावा थाना प्रभारी लेकर ठाकुर सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments