google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खाली प्लाट में मिला शव, पीतल कारोबारी की हत्या...

Nov 2, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

यूपी- मुरादाबाद में पीतल कारोबारी की हत्या में आरोपी के मन में कितना जहर पनप रहा था। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने कारोबारी को सटाकर एक दो नहीं पूरी सात गोलियां मारी थी। पड़ोसियों के बच्चों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष की मदद के शक में मंगलवार की देर रात पीतल कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों ने शव पास में ही खाली प्लाट में फेंक दिया। दोपहर बाद सऊद के शव का पोस्टमार्टम किया गया। देर शाम जो रिपोर्ट आई वह चौंकाने वाली थी। सऊद को रिवाल्वर से एक दो नहीं सात गोलियां मारी गई थीं। वह भी बिल्कुल सटाकर। तीन गोलियां पोस्टमार्टम के दौरान बरामद कर ली गईं। शेष चार गोलियां शरीर से आर-पार निकल गईं।


पुलिस की लापरवाही से गई पीतल व्यापारी की जानपीतल व्यापारी सऊद राशिद की बहनें घर पर ट्यूशन पढ़ाती हैं। 25 दिन पूर्व पड़ोसी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मेहताब द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में भी की गई थी। आरोपी सलमान व सोहराब लगातार सऊद को घटना के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि सऊद के कहने पर ही पुलिस में शिकायत की गई है। वह धमकी दे रहे थे। इसके बाद भी कटघर पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। परिवार वालों का कहना था कि पुलिस यदि विवाद के बाद हत्यारोपियों पर कड़ी कार्रवाई करती तो सऊद की जान बच सकती थी।


इकलौते भाई की मौत से बेसुध बहनेंसऊद दो बहनों अलीना व अशरा का इकलौता भाई था। वह हत्यारोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही थीं। मां तो शव देखकर बेसुध हो गई। राशिद का भी बुरा हाल था। मुरादाबाद पुलिस ने पीतल व्यापारी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सूत्रों का कहना है कि फुटेज में दो कातिल भागते हुए नजर आ रहे हैं। हाथों में हथियार भी नजर आ रहे हैं। एसएसपी हेमराम मीणा कहना है कि जल्द ही कत्ल की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html