रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिली लाश, 15 दिनों से घर से बाहर था युवक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में शव पड़ा मिला है। दरअसल, मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि तिफरा ओवरब्रिज से कुछ दूर आरआरबी केबिन के पास युवक ट्रेन से कट गया है। जिस पर स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
युवक 15 दिन पहले घर से बिना बताए निकला था और अपने दोस्तों के साथ रह रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी की टीम ने सिविल लाइन पुलिस को जानकारी दी। जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया। मामले में जुटी सिविल लाइन पुलिस ने पूछताछ शुरू की तब युवक की पहचान सतबीर घृतलहरे (25 वर्ष) कुदुदंड निवासी से हुई है। कुछ युवकों से पूछा तो बताया गया कि मृतक को नशे का बुरी लत थी जिसके कारण परिवारवाले परेशान रहते थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments