तहसील में मिली लाश, पंच के रूप में हुई डेडबॉडी की पहचान......जानें पूरा मामला

जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में स्थित एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में फांसी के फंदे पर शव लटका मिला है, मृतक अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागडुमर के वार्ड 13 का पंच है | दरअसल, आज सुबह भिलाई 3 के तहसील परिसर में उस वक़्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने परिसर में लगे पेड़ पर एक शव को लटके देखा, जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल भिलाई 3 पुलिस को सूचना दी, सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा. लाश की पहचान अहिवारा विधानसभा के बागडुमर गांव के पंच के रूप में की गई है, जिसका नाम सुखीराम यादव बताया जा रहा है. शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी की हत्या है या आत्महत्या. सुखीराम यादव अपने साथी पंच गोवर्धन टंडन के साथ गुरुवार को धारा 40 के तहत एसडीएम कार्यालय में पेशी पर आया था, इसके बाद सभी लौट गए थे |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments