हॉस्टल के वॉशरूम में मिली लाश,रायपुर में लॉ छात्रा की संदिग्ध मौत.....जाँच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है | हिदायतुल्लाह लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) की छात्रा की संदिग्ध मौत होने से यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है. लॉ कॉलेज के हॉस्टल के वॉशरूम में छात्रा की लाश मिली है | शव के पास कीटनाशक दवाई का डिब्बा मिला है | घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही | पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है | मिली जानकारी के मुताबिक, मृतका उर्वी भारद्वाज लॉ यूनिवर्सिटी में 5 वें सेमेस्टर की थी छात्रा मृतका मूलतः बिहार की रहने वाली थी | पुलिस मामले की जांच में जुटी है | शव को पीएम के लिए भेजा गया है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments