शव कुएं में लटका मिला, 13 वर्षीय लड़के की हत्या....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जयपुर - राजस्थान के टोंक जिले में 13 वर्षीय एक लड़के की हत्या का मामला सामने आया है। किशोर की हत्या कर उसका शव कुएं में लटका दिया गया। बच्चे की पहचान अमरीश मीणा के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का छात्र था। अज्ञात आरोपी ने अमरीश की हत्या कर दी और उसके शव को हाथ-पैर बांधकर मेहंदवास इलाके में एक कुएं में लटका दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमरीश को आखिरी बार उसके पिता ने तब देखा था जब वह खेत की ओर जा रहा था।
‘‘पीड़ित के पिता ने कहा है कि उन्होंने शाम करीब पांच बजे अमरीश को साइकिल से खेत की ओर जाते हुए देखा था। उन्होंने उसे शाम को बाहर न जाने के लिए भी कहा था। लेकिन अमरीश ने कहा कि वह जल्द ही वापस आ जाएगा। जब वह नहीं लौटा, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू कर दी।’’पुलिस ने कहा कि बाद में, परिवार और पड़ोसियों ने लड़के का शव कुएं में लटका हुआ पाया और उसके हाथ एवं पैर पीछे से बंधे हुए थे।
उसके परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, मुआवजे और पीड़ित के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर अस्पताल के सामने धरना दिया। बाद में उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया और रविवार को शव का पोस्टमार्टम शुरू हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments