google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशे के अड्डे पर मिली लाश, हाथ-पैर में मिले इंजेक्शन के कई काले निशान...

Dec 4, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भोपाल - नाप तौल विभाग के कार्यालय के पीछे सूनसान जगह होने के कारण अक्सर नशेड़ियों का जमघट लगा रहता है, इसी स्थान पर सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला, मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि यह युवक नशीले पदार्थों के सेवन का आदी रहा होगा, उसके शव के पास नशे की सामग्री भी मिली है, मृतक के हाथों के साथ पैर व जांघों में भी नशे के इंजेक्शन लगाने के दर्जनों काले निशान मिले |


बोहरे कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अरविंद पुत्र जग्गू मृत पड़ा मिला, पास में इंजेक्शन, सीरिंज व नशे की सामग्री पड़ी मिली, साथ ही हाथों की नसें तो पूरी तरह से काली मिली हीं, वहीं पैरों में भी दर्जनों काले निशान थे, मृतक के भाई नरेश ने बताया वह नशे का आदी हो चुका था और 10 साल से नशा कर रहा था, तीन बार गुना व दो बार ग्वालियर में इलाज भी कराया, लेकिन कुछ दिन ठीक रहने के बाद वह फिर से नशा करने लगता था. नरेश का कहना है कि उसके भाई अरविंद की नशे ने ही जान ले ली है, हालांकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले को जांच में लिया है |


पहले भी नशे की सामग्री के बीच मृत पड़े मिले कई लोग, नशे से मौत का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि पहले भी इसी तरह से नशे की सामग्री के बीच कई लोग मृत मिल चुके हैं, पिछले वर्ष ही एक सुनसान घर में एक व्यक्ति सीरिंज, इंजेक्शन व नशे की सामग्री के बीच मृत पड़ा मिला, वहीं पुरानी गढ़ी में भी एक व्यक्ति इसी तरह से मृत पड़ा मिला था. इससे पहले भी शहर में नशा करने वाले कई लोग इसी तरह से मृत पड़े मिल चुके हैं, तो नशे के आदी हो चुके कई लोग हर साल शहर में आत्महत्या भी कर लेते हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html