सिवनी गांव के शराब दुकान में मिली दो सुरक्षाकर्मियों की लाश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
जांजगीर चांपा- जिले के चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी गांव के शराब दुकान में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है | गांव के बाहर संचालित शराब दुकान में तैनात दो सुरक्षा कर्मियों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई | इसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं | डाग स्क्वायड के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के माध्यम से जांच की जा रही है | पुलिस को दोनों देशी-अंग्रेजी शराब दुकान का ताला टूटा हुआ मिला है, जिससे चोरी की आशंका भी जताई जा रही है | पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाल रही है |
पिसोद गांव से यदुनंदन पटेल के परिजन उसके मोबाइल में घर वापसी के संबंध में जानने के लिए फोन लगाया | मोबाइल पर रिंग जाने के बाद नहीं उठाने पर परिजनों से सिवनी गांव के परिचित को शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करने वाले अपने बेटे यदुनंदन पटेल से बात कराने भेजा | ग्रामीण ने शराब दुकान परिसर में पहुंचकर तखत के ऊपर सो रहे गार्ड के पास पहुंचकर देखा तो दोनों गार्ड तखत में मच्छरदानी के अंदर सोते मिले | पास में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए | सोए हुए दोनों गार्ड के सर से खून निकल रहा था और दोनों की मौत हो गई थी | खून को देखकर युवक घबरा गया और गांव के लोगों इसकी को सूचना दी | चाम्पा पुलिस भी मौके पर घटना स्थल पहुंची |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments