डेविड वॉर्नर ने फॉलो किए अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप...‘पुष्पा’ का दिखा क्रेज

ब्रेकिंग ADN न्यूज़
जहां अल्लू अर्जुन की “पुष्पा 2: द रूल” का इंतजार हर किसी को है, वहीं पुष्पा 1: द राइज का क्रेज भी कम नहीं हुआ है. इस रिलीज के बाद, न केवल जनता और प्रशंसकों के बीच, बल्कि मशहूर हस्तियों के बीच भी फिल्म का जबरदस्त क्रेज जंगल की आग की तरह फैल गया. डांस स्टेप्स और डायलॉग्स से लेकर लुक और स्वैग तक, फिल्म की हर चीज ने ग्लोबल ट्रेंड को जन्म दिया और इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर को चार्टबस्टर गाने श्रीवली से अल्लू अर्जुन के लोकप्रिय डांस स्टेप को कॉपी करते देखा गया |
ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के दौरान, डेविड वार्नर को पुष्पा 1: द राइज़ के श्रीवली ट्रैक के डांस स्टेप पर थिरकते देखा गया था, और उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर तूफान ले आई. जिसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक नेटीजन ने कैप्शन दिया,डेविड वॉर्नर, दिन बन गया है. यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि क्लास में आपकी सराहना की जा रही है, चाहे आप कहीं भी खेल रहे हों |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments