बेटी ने सीएम को लिखा पत्र, पिता ने की खुदकुशी...जानें पूरा मामला

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
हिंगोली- महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एक किसान ने फसल खराब होने पर सुसाइड कर लिया | किसान सेगांव खोड़के गांव का रहने वाला था | अब मृतक किसान की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक चिट्ठी लिखी है | इसमें बच्ची ने कहा है कि मेरे बाबा (पिता) भगवान के घर गए हैं | आप उनसे कहकर मेरे बाबा को घर भिजवा दीजिए | उनसे कहना आपकी बेटी घर पर राह देख रही है |
दरअसल, सेगांव के रहने वाले किसान नारायण खोड़के ने घाटे और कर्ज के कारण खुदखुशी कर ली थी | मृतक किसान नारायण की बेटी किरण खोड़के ने अब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चिट्ठी लिखकर अपने पिता को वापस घर भेजने की बात कही है | किरण आठवी में पढ़ती हैं |
बच्ची ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को लिखा है…
”सर! आपने दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया | शायद आपकी दीवाली भी अच्छी होगी | मगर मेरे घर न तो दशहरा मनाया गया, न दीवाली होगी | मेरी आई (मां) रोती हैं | कहती हैं कि अगर सोयाबीन के भाव अच्छे होते तो शायद तेरे बाबा नहीं मरते | इस साल हमारे खेत में सोयाबीन कम हुई, इसको लेकर आई और बाबा के बीच झगड़ा हुआ |
बाबा घर छोड़कर चले गए, मगर लौटे नहीं | मैंने दादी से पूछा- बाबा (पिता) कहां गए तो उन्होंने कहा तेरे पिता भगवान के घर गए | सर, भगवान का घर कहां है | उनका नंबर दीजिये | मेरे बाबा को घर भेजिए, दीवाली आ रही है | हम तीन बहनें और एक भाई है | हम हर दिन बाबा के आने की राह देखते हैं | मगर वो अब तक नहीं लौटे |
अगर वो नहीं लौटे तो हमें बाजार कौन लेकर जाएगा | कपड़े कौन लेकर देगा? आपके बाबा बाहर जाने के बाद आपकी दीवाली होती है क्या? लोग कहते हैं सरकार की वजह से तेरा पिता भगवान के घर गया | यह सच है क्या? भगवान से कहकर मेरे बाबा को घर भेज दो | हमें दीवाली के लिए बाजार जाना है | उनसे कहना कि आपकी बेटी रो रही है | फिर वह जल्दी आएंगे |”
नाम किरण नारायण खोड़के गांव सेगांव तालुका सेनगांव |
अब देखना है कि एकनाथ शिंदे इस मासूम बच्ची की चिट्ठी का क्या जवाब देते हैं | इस साल महाराष्ट्र में बारिश कम होने से फसलें तबाह हो गईं | फसल बीमा नहीं मिला | किसानों की आस थी कि सरकार मदद देगी | मगर सहायता नहीं मिली |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments