google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिटिया जन्मोत्सव 101 बेटियों के माता पिता का होगा सम्मान...

Oct 19, 2023
2 min read














































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

शिक्षा,पत्रकारिता,पुलिस, साहस वकालत सहित अलग अलग क्षेत्र की 9 महिलाओं का होगा सम्मान

प्रदेश की बहुआयामी व प्रतिष्ठित संस्था नव सृजन मंच द्वारा बेटियो के जन्म को प्रोत्साहित करने वर्ष भर आयोजन किए जाते है चैत्र और शरद नवरात्रि में वृहद आयोजन कर आदि शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन करने जा रहा है

19 अक्टूबर को सम्पन्न होने वाले बिटिया जन्मोत्सव के आयोजन में कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती अरुणा पलटा कुलपति स्व. हेमचंद विश्विद्यालय दुर्ग, कार्यक्रम की अध्यक्षता , मधु अरोरा प्रदेश अध्यक्ष महिला चेंबर आफ कामर्स और विशिष्ट अतिथि श्रीमती आभा मिश्रा सरक्षक महिला चेंबर आफ कामर्स, इस अवसर पर 101 ऐसी बेटियों का सम्मान किया जाएगा जो 6 माह के अंदर जन्मी है बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बेटियों के माता पिता को सम्मान पत्र के साथ बेटियों के लालन पालन की प्रारंभिक चीजे बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी साथ ही 101 कन्याओं का

पूजन भी आदि शक्ति के रूप में किया जाएगा बिटिया के जन्म के बाद माता का पोषण कैसा हो इसकी जानकारी भी आहार विशेषज्ञ द्वारा एक सत्र के दौरान दी जाएगी नवरात्र आदि शक्ति के पूजन का दिन है सँस्था द्वारा 10 महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति सृजन सम्मान से किया जाएगा जिसमे अलग अलग क्षेत्र से गायत्री साहू विधि, स्तुति भालधरे शिक्षा, रेणु पाल समाजसेवा, वंशिका अग्रवाल व्यवसाय, रजनी ठाकुर पत्रकारिता, गौतमी मटियारा नृत्य कला,

मोनिका सुराना समाजसेवा, अमिता साहू योग, नीलम कौर शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बल पर मुकाम प्राप्त करने वाली 9 महिलाओं को नारी शक्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की संस्था बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने विगत 8 वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है अब तक 7600 से अधिक परिवारों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया है,

वर्ष में दो बार शरद नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में वृहद आयोजन होता है साथ ही बीच बीच मे सरकारी अस्पतालों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने आयोजन साल भर होते रहता है साथ ही नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन भी इस दौरान होता है जिसके लिए संस्था नवसृजन मंच के सदस्यगण जिनमे अमरजीत सिंह छाबड़ा, डॉ देवाशीष मुखर्जी, कांतिलाल जैन, किशोर महानन्द, पदमा शर्मा, डॉ प्रीति सतपथी, मनीषा बघेल श्रीमती सुनीता चंसोरिया, डॉ रश्मि चावरे, डॉ युलेंद्र राजपूत, विनय शर्मा, मनोज जैन, नरेश नामदेव, श्रध्दा राजपूत, सौरभ कोतु सहित संस्था से जुड़े सदस्यगण इस आयोजन को सफल बनाने जुटे हुए है

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html