बेटी का ट्रेन में हुआ जन्म फिर....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
यूपी के महोबा जिले में हरपालपुर स्टेशन के पास हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति ट्रेन में एक 23 साल की महिला मनी वर्मा ने बच्ची को जन्म दिया. महिला अकेली ट्रेन से निजामुद्दीन से बांदा की यात्रा कर रही थी | इसी दौरान ट्रेन में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई | बाद में मऊरानीपुर-हरपालपुर के बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया | बच्ची का नाम ट्रेन के नाम पर रखा गया है |
टीटीई ने घटना की जानकारी हरपालपुर स्टेशन प्रबंधक को दी | जिसपर स्टेशन प्रबंधक द्वारा हरपालपुर स्टेशन पर 108 एम्बुलेंस की मेडिकल टीम भेजी गई | एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया | जहां मां और नवजात पूरी तरह से स्वस्थ हैं |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments