कन्फर्म आरएसी या वेटलिस्टेड टिकट की तारीख़ को अब reschedule किया जा सकता है...

आपके साथ कभी ऐसा हुआ है की आप ट्रेन टिकट बुक कर लिए लेकिन आपको किसी दूसरी तारीख में जाना है, और इसके विषय में आपको कोई जानकारी नहीं है तो रेलवे के नियमों के मुताबिक.............
आपको अपनी यात्रा की तारीख बदलनी है या फिर उसके क्लास को अपग्रेड करना है| तो आपको अपना रिजर्वेशन टिकट ट्रेन के डिपार्चर टाइम से 48 घंटे पहले रिजर्वेशन काउंटर पर सरेंडर करना होगा| आपको रिजर्वेशन ऑफिस में मौजूद चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर या रिजर्वेशन सुपरवाइजर को एक एप्लीकेशन देनी होगी| जिसमें आप इस बात का जिक्र करेंगे कि आपको किसी कारणवश अपनी यात्रा की तारीख को बदलना पड़ रहा है| इसके बाद आपकी यात्रा की तारीख बिना किसी शुल्क के कटौती के चेंज कर दी जाएगी| इसी तरह अगर आप अपने टिकट की क्लास को अपग्रेड कराना चाहते हैं तो इसके लिए भी रिजर्वेशन सुपरवाइजर को एक एप्लीकेशन देनी होगी| इसके बाद आपके किराए का डिफरेंस जमा करा कर आप के टिकट के क्लास को अपग्रेड कर दिया जाएगा|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments