google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे की तारीख तय....

Dec 16, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अयोध्या- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे की तारीख अब तय हो गई है. वह 30 दिसंबर को यहां आएंगे. इसी दिन पीएम को श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अयोध्याधाम के विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन समेत कई अन्य सौगातें भी मिलेंगी. यह जानकारी शुक्रवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दी।


30 दिसंबर को पीएम मोदी देश के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के साथ-साथ कई और बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. यहां के लोगों का सौभाग्य है कि अयोध्या विश्व की सर्वोत्तम नगरी बन रही है।


पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे एक अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान वाले पर्यटक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। एयरपोर्ट और अयोध्याधाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के बाद यहां आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी. इससे अयोध्या के लोगों को फायदा होगा. पीएम अयोध्या से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत कर सकते हैं |


लखनऊ में 20 से 23 जनवरी तक होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं, अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए 20 जनवरी से 23 जनवरी तक लखनऊ के होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं होगी. प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने लखनऊ होटल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिये. शुक्रवार को समाहरणालय परिसर. उन्होंने कहा कि होटल व्यवसायियों को अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना चाहिए। मेहमानों से कोई अतिरिक्त शुल्क न लें |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html