google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मकडियों की बीस प्रजातियों से इंसानों को खतरा....

Sep 24, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दुनिया में मकड़ियों की कई जहरीली प्रजातियां भी होती हैं। इनमें से 20 तो ऐसी हैं, जिनसे इंसानों को खतरा होता है। कुछ तो सांप और चमगादड़ तक का शिकार कर लेती हैं। ऐसी ही एक मकड़ी इन दिनों ब्रिटेन में मुसीबत का सबब बनी हुई है। इसके काटते ही गुब्‍बारे की तरह वह जगह फूल जाती है। ऐसे में इसे देखते ही मार देना ठीक होगा।


रिपोर्ट्स के मुताबिक , हाल ही में नोबल फाल्स विडो स्पाइडर नाम की मकड़ी ने मशहूर रैपर शेन पारमेंटर को काट लिया और उन्‍हें भयानक दर्द से जूझना पड़ा। इतनी तकलीफ हुई कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से काम करने में असमर्थ हो गए। चेम्‍सफोर्ड एसेक्‍स के रहने वाले पारमेंटर ने बताया कि स्‍टूडियो में रिकार्डिंग के दौरान मकड़ी ने हमला किया था। उन्‍होंने कहा, मैं और मेरा दोस्‍त स्टूडियो में सो गए, और रात में मुझे लगा कि किसी चीज़ ने मुझे काट लिया है। ऐसा लगा मानो मधुमक्खी ने डंक मार दिया हो। जब मैं सुबह उठा, तो मुझे एक और बड़ी चुभन महसूस हुई, और फिर एक मकड़ी को शरीर से बाहर निकलते हुए देखा। लगभग तुरंत ही वहां सूजन हो गई और पूरा लाल हो गया। शेन ने कहा, मेरा साथी उस समय खूब हंसा रहा था। और कह रहा था कि चिंता मत करो वह वापस आकर फिर डंसेगा। लेकिन मैंने बहादुरी में उसे ऐसे कह दिया कोई बात नहीं। मकड़ी ही तो है।


मगर कुछ देर बाद इतनी दर्दनाक स्थिति हो गई कि मैं चिल्‍लाने लगा। शेन ने तुरंत स्‍वास्‍थ्‍य हेल्‍पलाइन की मदद ली। डॉक्‍टर आए और काटने के निशान के चारों ओर एक पेर से घेरा बनाया ताकि वह देख सकें कि जहर कहां तक फैल रहा है। लेकिन कुछ ही वक्‍त में लाल सूजन ने पूरा इलाका घेर लिया। यह बड़ा और बड़ा होता गया। इंफेक्‍शन की तरह फैल रहा था।रैपर शेन ने कहा, तकलीफ इतनी ज्‍यादा थी कि सिटिंगबोर्न मेमोरियल अस्पताल के डॉक्‍टरों ने घाव को साफ किया और पट्टी बांधी। एंटीबायोटिक दवाएं कई दिन तक चलीं। बार-बार पट्टी बदलनी पड़ी क्‍योंकि घाव रिस रहा था। दर्द ऐसा था कि 24 घंटे तक मैं कांपता ही रहा। सबसे बुरा वक्‍त वह था।


एक रात मैं टायलेट में बैठा था और उसमें रिसाव होने लगा। मेरे पैर से खून और मवाद की बड़ी गांठें निकल आईं और भयानक दर्द होने लगा। मैं काम करने में असमर्थ था। डॉक्‍टरों के पास भागा तो फिर दवाएं दी गईं। अब मै जब भी कोई मकड़ी देखता हूं तो डर जाता हूं। मालूम हो कि मकड़ी आमतौर पर हम सबके घर में दिख जाती है. लेकिन ज्‍यादातर मकड़ी जहरीली नहीं होती। कई बार यह हमारे शरीर पर होकर भी गुजर जाती है और कुछ नहीं होता।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html