डांस और जलती झोपड़ी मामले में आई थी चर्चा में, IAS "नेहा जैन" का हुआ तबादला....

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शुक्रवार को यूपी में 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं | तबादलों के तहत 9 जिलों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट भी बदले गए हैं | अंकित अग्रवाल को रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं, आलोक सिंह कानपुर देहात के डीएम बनाए गए हैं | प्रेम रंजन को एटा का जिलाधिकारी तो वहीं अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है | संतकबीरनगर का डीएम महेंद्र सिंह तंवर तो बिजनौर का डीएम रविंद्र कुमार मंदार को बनाया गया है |
उमेश मिश्रा कुशीनगर के नए डीएम बनाए गए हैं तो वहीं, प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है. दिव्या मित्तल बस्ती की डीएम बनाई गई हैं | इस बीच कानपुर देहात की विवादित डीएम नेहा जैन को हटा दिया गया है. अब नेहा विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक होंगी | इससे पहले 30 जुलाई को 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे | इस क्रम में 10 जिलों के कप्तान बदले गए थे. इसमें बरेली एसएसपी रहे प्रभाकर चौधरी को 32वीं पीएसी लखनऊ भेजा गया था. इसके साथ ही एसपी सीतापुर रहे सुशील चंद्रभान को एसएसपी बरेली बनाया गया था. चक्रेश मिश्रा को सीतापुर के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई थी | वहीं, मिर्जापुर एसपी संतोष मिश्रा को डीजीपी मुख्यालय में एसपी क्राइम की जिम्मेदारी दी गई थी | तब कन्नौज के एसपी कुंअर अनुपम सिंह को एसपी अमरोहा बनाया गया था | विनीत जायसवाल को चंदौली का एसपी और मिर्जापुर का नया एसपी अभिनंदन को बनाया गया था | वहीं, मोहम्मद मुस्ताक को एसपी ललितपुर और अमित कुमार आनंद को एसपी कन्नौज की जिम्मेदारी दी गई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments