श्री कृष्ण जन्माष्ठमी पर कटघोरा तहसील प्रांगण में दही हांडी का हुआ आयोजन....

कटघोरा के तहसील प्रांगण में तहसील भाटा नवयुवक श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा 7 सितंबर दिन गुरुवार के दिन युवाओं के लिए दहीहंडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सफल हुए तो युवाओं की टोली 10,000 रुपये व 5,000 रुपये तक का नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। साथ ही शाम में प्रसिद्ध जगराता गायक देवेश शर्मा के जगराता का कार्यक्रम रखा गया है।
कटघोरा के तहसील भाटा के नवयुवक श्री कृष्ण जन्माष्ठमी समिति द्वारा तहसील प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को खास अवसर भी मिलेगा। आने वाले सात सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन तहसील प्रांगण में शाम को पांच से दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाले युवाओं की टोली को प्रथम 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार मिलेगा। जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले युवाओं को 5,000 रुपये के पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्ठमी पर दहीहंडी प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है।
महानगरों में इन्हें गोविंदा की टोली कहा जाता है। अब ऐसे गोविंदा की टोली कटघोरा प्रांगण में भी लोगों को दिखेगी। समिति द्वारा बड़े तादाद में कटघोरा नगर वासियों को आमंत्रित किया गया है। कृष्ण जन्माष्टमी पर गोविंदा टोलियों के लिए एक यादगार आयोजन रखा जा रहा है। जिसे देखने के लिए नगर के लोगों में भी उत्सुकता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments