महासमुंद जिले में 'दान उत्सव' का महाअभियान: तुमगांव और बागबाहरा में रक्तदान शिविर को मिला अभूतपूर्व जनसमर्थन.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
महासमुंद, 02 अक्टूबर 2026 - सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले भर में मनाए जा रहे 'दान उत्सव' (02 से 08 अक्टूबर) के अंतर्गत आज विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्तरीय शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ, जहाँ जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कलेक्टर और विधायक ने खुद किया रक्तदान, दी प्रेरणा -
कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक नेतृत्व ने खुद मिसाल पेश की। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने स्वेच्छा से रक्तदान कर आम जनता को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने कहा कि किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में रक्त की एक-एक बूंद बेहद कीमती होती है। वहीं विधायक ने अपने संबोधन में दुर्घटना, प्रसव और गंभीर बीमारियों जैसी आपातकालीन स्थितियों का हवाला देते हुए स्वस्थ नागरिकों से नियमित रक्तदान की अपील की। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू और अन्य अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

संस्थाओं के प्रोत्साहन से रक्तदाताओं में दिखा उत्साह -
शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अपर कलेक्टर रवि साहू, सीएमएचओ डॉ. रामकेश्वर कुशवाहा, एसडीएम अक्षा गुप्ता, तहसीलदार जुगल किशोर और डीपीएम नीलू धृतलहरे ने पूरी कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया।

रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए स्थानीय औद्योगिक और सामाजिक संस्थाओं ने अनूठी पहल की। दोपहर तक हुए रक्तदान में मनोरमा इंडस्ट्रियल लिमिटेड की ओर से सभी रक्तदाताओं को हेलमेट तथा राइस मिल एसोसिएशन की ओर से बेडशीट उपहार स्वरूप प्रदान की गईं। शिविर के सफल संचालन और तकनीकी व्यवस्थाओं के लिए देवेंद्र नगर गुरुद्वारा ब्लड बैंक की टीम का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस चोपड़ा, कोषाध्यक्ष राहुल चंद्राकर, बाबी जिंदल, सुमित अग्रवाल और हर्ष चंद्राकर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बागबाहरा में भी दिखा जबरदस्त उत्साह -
तुमगांव के साथ-साथ बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहाँ जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, बागबाहरा एसडीएम नमिता मारकोले और तहसीलदार प्रेरणा सिंह ने स्वयं रक्तदान कर समाज को सकारात्मक संदेश दिया। जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी शिविरों का क्रम लगातार जारी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments