google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बवंडर मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान भारत में, इन राज्यों के लिए अलर्ट हुआ जारी.....

Oct 24, 2023
2 min read








































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को कहा कि चक्रवाती तूफान ‘हमून’ बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है. मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात ‘हामून’ के लगभग उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ने की अत्यधिक संभावना है | वर्तमान में मौसम की भविष्यवाणी में अनुमान लगाया गया है कि तूफान 25 अक्टूबर, 2023 को दोपहर के आसपास एक गहरे दबाव के रूप में खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट पर दस्तक देने के लिए तैयार है |


आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने भीषण चक्रवाती तूफान से पूर्वोत्तर राज्यों मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के साथ-साथ दक्षिण असम में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी ने कहा कि 24 अक्टूबर को मिजोरम में भारी बारिश होने की उम्मीद है, त्रिपुरा में भी भारी बारिश की आशंका है |


इन राज्यों में दिखेगा असर

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण असम और पूर्वी मेघालय में भी 24-25 अक्टूबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है, साथ ही दक्षिण असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी. इस चक्रवाती तूफान को ‘हामून’ कहा जाएगा, जो ईरान द्वारा दिया गया नाम है. बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘25 अक्टूबर की शाम के आसपास गहरे दबाव के रूप में बांग्लादेश तट को पार करने का अनुमान है |’’


मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने बताया कि चक्रवात ‘हामून’ के लगभग उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ने की अत्यधिक संभावना है. वर्तमान पूर्वानुमानों से पता चलता है कि तूफान 25 अक्टूबर, 2023 को दोपहर के आसपास एक गहरे दबाव के रूप में खेपुपारा और चटगांव के बीच बांग्लादेश तट पर दस्तक देने के लिए तैयार है. चक्रवाती तूफान हामून बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भी तेज हवाएं पैदा कर रहा है |


ओडिशा में अलर्ट

ओडिशा सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को किसी भी तरह की घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है | साथ ही प्रशासन को भारी बारिश की स्थिति में निचले क्षेत्रों से लोगों को निकालने के निर्देश दिए हैं, मौसम विज्ञानी यूएस दास ने कहा कि चक्रवात ओडिशा के तट से करीब 200 किमी की दूरी से समुद्र से गुजरेगा, इसके प्रभाव से ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html