google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

हिलेरी चक्रवात मेक्सिको व कैलिफोर्निया में मचाएगा तबाही, बाढ़ से मचेगा हाहाकार.....

Aug 20, 2023
2 min read






























































हिलेरी चक्रवात बड़ी ही तेजी से मैक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप की ओर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है ‎कि यह अब तबाही बचाने की कगार पर पहुंचने वाला है। जो ‎कि खतरनाक श्रेणी 1 तूफान की तरह विनाशकारी बाढ़ ला सकता है और एक उष्णकटिबंधीय तूफान के रूप में दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में प्रवेश कर सकता है। मियामी में राष्ट्रीय मौसम केंद्र ने रात 9 बजे लेटेस्ट अपडेट में कहा ‎कि हवा की अधिकतम गति 90 मील प्रति घंटे है और तूफान पुंटा यूजेनिया, मैक्सिको से लगभग 175 मील (281 किलोमीटर) दक्षिण और सैन डिएगो, कैलिफोर्निया से 535 मील (855 किलोमीटर) दूर था।

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि कमजोर पड़ने के बावजूद तूफान खतरनाक बना हुआ है। प्रायद्वीप के पूर्वी तट पर मेक्सिकन शहर सांता रोसालिया में तेज लहरों के बीच कई गा‎डियां बह गई, जिसमें एक व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। मुलेगे टाउनशिप के मेयर एडिथ एगुइलर विलाविसेंशियो ने कहा ‎कि बचावकर्मी चार अन्य लोगों को बचाने में कामयाब रहे। हालांकि, अब तक इस मौसमी विनाश से कितने लोग प्रभावित हुए है, इस बात का कोई स्पष्ट आंकड़ा पेश नहीं किया है।


मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तूफान रिकॉर्ड बना सकता है, क्योंकि यह 84 वर्षों में दक्षिणी कैलिफोर्निया में आने वाला पहला उष्णकटिबंधीय तूफान है, जो अचानक बाढ़, भूस्खलन, छिटपुट बवंडर, तेज हवाएं लाया है। राष्ट्रीय मौसम सेवा सैन डिएगो कार्यालय के मौसम विज्ञानी एलिजाबेथ एडम्स ने कहा कि रविवार की सुबह से दोपहर तक दक्षिणी कैलिफोर्निया के पहाड़ों और रेगिस्तानों में प्रति घंटे 3 इंच (7.62 सेंटीमीटर) तक बारिश हो सकती है। उन घंटों के दौरान तीव्र वर्षा व्यापक और जीवन-घातक बाढ़ का कारण बन सकती है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और अधिकारियों ने लोगों से सूर्यास्त से पहले अपनी तैयारी पूरी करने का आग्रह किया है।


हिलेरी तूफान अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में तबाही मचाने वाली नवीनतम प्रमुख जलवायु आपदा है। तूफान हिलेरी ने मैक्सिको और दक्षिण-पश्चिमी अमेरिका में भारी बारिश और भयंकर बाढ़ लने वाला है। पूर्वानुमानकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि दक्षिणी कैलिफोर्निया और दक्षिणी नेवादा में 10 इंच (25 सेंटीमीटर) तक बारिश हो सकती है। यू.एस. राष्ट्रीय तूफान केंद्र के उप निदेशक जेमी रोम ने तूफान की कम स्थिति की घोषणा करने के लिए शनिवार की ब्रीफिंग के दौरान कहा ‎कि इससे खतरा कम नहीं होता है, खासकर बाढ़ का खतरा कम नहीं होता है।



 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html