google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर ठगों ने की लाखों रुपये की ठगी...

Dec 4, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नोएडा- साइबर ठगी के अलग अलग मामलों में साइबर ठगों के लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस सभी मामलों में छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने बैंक कर्मी बनकर सेक्टर 20 निवासी व्यक्ति के खाते से दो लाख 52 हजार रुपये निकाल लिए।


सेक्टर 20 के थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 20 निवासी संजय कुमार वाष्णेय ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने नौ अक्टूबर को बैंक ऑफ इंडिया में फोन किया। संपर्क नहीं हो पाने पर उन्होंने ‘गूगल’ से बैंक का हेल्पलाइन नंबर लेकर फोन किया। इसके बाद एक कथित बैंक कर्मी ने उनसे बात की तथा अपनी सहायक से बात कराया।


वाष्णेय ने बताया कि उन्हें अपने खाते से अपने बेटे के खाते में रकम हस्तांतरित करनी थी। साइबर ठगों ने वाष्णेय से एक ऐप डाउनलोड करवाया और इसी बीच उनके खाते से अलग अलग बार में 2,52,000 रुपये निकाल लिए गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में साइबर ठगी के एक अन्य मामले में बीटा-दो थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से अज्ञात साइबर ठगों ने एक लाख 19 हजार रुपये की ठगी कर ली। बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभिजीत बख्शी ने रविवार रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने एक कूरियर गुरुग्राम भेजा था। इसके बाद उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया जिसने कहा कि आपका कूरियर जहां पर भेजा गया है, उस पते पर पिन कोड काम नहीं कर रहा है।


उन्होंने बताया कि आरोपी ने कूरियर जल्दी भेजने की बात कहकर बख्शी को पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा। पीड़ित उसके झांसे में आ गया तथा उसके द्वारा भेजे गए लिंक पर उन्होंने जैसे ही पांच रुपये का भुगतान किया, इतने में साइबर ठगों ने बख्शी के खाते से कई बार में एक लाख 19 हजार रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


साइबर ठगी के एक और मामले में सेक्टर 126 थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर दो लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 126 के थाना प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि दीपक चौहान नामक व्यक्ति ने रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर उन्हें ‘टेलीग्राम’ ऐप से जोड़ा। शुरुआती दौर मे उन्हें कुछ फायदा हुआ। लेकिन धीरे-धीरे साइबर ठगों ने कई बार में उनसे 2,35,000 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html