google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

साइबर ठग अब फोटो एडिटर ऐप से चुरा रहे पर्सनल डाटा....

Jan 31, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

शिमला - साइबर ठग अब फोटो एडिटर ऐप से आपके फोन का डाटा चुरा सकते है। फोटो एडिटर ऐप से फोटो एडिट करना आपको महंगा पड़ सकता है। इसको लेकर साइबर सैल शिमला ने भी एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा गूगल ने भी प्ले स्टोर से तीन मैलिसियस ऐप्स को हटा दिया है। इन एंड्राइड ऐप में मैजिक फोटो लैब फोटो एडिटर, ब्लेंडर फोटो एडिटर-ईजी फोटो बैकग्राउंड एडिटर और पिक्स फोटो मोशन एडिट शामिल है। ये ऐप यूजर्स की पर्सनल जानकारी और पैसे की चोरी कर रहे थे। हालांकि ऐप अब प्ले स्टोर पर नहीं है, लेकिन यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे इन ऐप को डिवाइस से तुरंत हटा दें। सुरक्षा फर्म के अनुसार ये ऐप इस साइन-इन डाटा का इस्तेमाल यूजर्स की क्रेडिट डिटेल्स और उनकी पर्सनल जानकारी तक पहुंचने के लिए कर रहे थे।


अब से यूजर्स को लोकप्रिय फोटो-एडिटिंग ऐप्स का इस्तेमाल करने का प्रयास करना चाहिए ताकि उनके डाटा चोरी होने की संभावना कम हो। साथ ही यूजर्स को किसी भी ऐप स्टोर से ऐप डाउनलोड करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। एसपी साइबर क्राइम रोहित मालपानी का कहना है कि मोबाइल फोन में एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए केवल आधिकारिक स्टोर का ही उपयोग करें। इसके लिए साइबर सैल द्वारा एडवाजरी भी जारी की है।


आजकल शातिर फर्जी ऐप से मोबाइल फोन से पर्सनल डेटा चोरी कर ऑनलाइन ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जो यूजर्स पहले से ही इन तीन ऐप ‘मैजिक फोटो लैब, मैजिक लैब फोटो, फोटा एडिटर, इजी फोटो बेगराउंड एडिटर और ‘पीकस फोटो का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इसे डिवाइस से मैन्युअल रूप से अनइंस्टॉल करना होगा। इसके अलावा, उन्हें सुरक्षित रहने के लिए अपने फेसबुक लॉगिन पासवर्ड भी बदलने चाहिए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html