व्यापारी को ठगी का शिकार बना रहा था साइबर अपराधी...कलेक्टर के नाम आईडी बनाया..

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बालोद-जिले में ठगी का मामला सामने आया है, कलेक्टर कुलदीप शर्मा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई है, दल्लीराजहरा के व्यापारी और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष स्वाधीन जैन से मैसेंजर में चैटिंग कर सीआरपीएफ के आधकारी का पुराना समान और फॉरच्यूनर बेचने की जरूरत बताई |
मामले में ठगी का शिकार होने से पहले ही सतर्कता दिखाते हुए व्यापारी ने पहले तो एकाउंट को चैक किया, जिससे पता चला कि फर्जी आईडी 6 दिन पहले ही बनी है और जिले के कलेक्टर पुराने हैं, जिसके बाद व्यापारी ने पूरी घटना की जानकारी कलेक्टर कुलदीप शर्मा को दे दी है, जिससे वह साइबर ठगी का शिकार होने से बच गया |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments